पूर्णिया, जुलाई 11 -- Purnia News: पूर्णिया, वरीय संवाददाता। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा), जिला सड़क सुरक्षा समिति तथा जिला विद्युत समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में चल रही विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य प्रायोजित विकास योजनाओं, सड़क सुरक्षा, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, ग्रामीण विकास, बाढ़ सुरक्षा, नगर निकाय, आवास योजना सहित जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी अंशुल कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया। नगर निगम एवं बुडको के कार्यों की समीक्षा करते हुए सांसद ने कहा कि जिन योजनाओं के लिए राशि स्वीकृत ह...