पूर्णिया, सितम्बर 30 -- Purnia News: बैसा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित मनरेगा कार्यालय में विकसित भारत जी राम जी के अंतर्गत विकसित ग्राम पंचायत प्लान (वीजीपीपी) को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व कार्यक्रम पदाधिकारी श्रवण कुमार सिंह ने किया। कार्यशाला में प्रखंड स्तर के जनप्रतिनिधियों को वीजीपीपी से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्रखंड प्रमुख शमीम अख्तर उर्फ लालबाबू, उपप्रमुख फिरोज आलम सहित जाहिद आलम, सिकंदर आलम, राजीव दास समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रशिक्षण में योजनाओं को सैचुरेशन तक पहुंचाने, प्रमाण आधारित एवं अभिसरण आधारित ग्राम पंचायत प्लान तैयार करने तथा सरल और चरणबद्ध प्रक्रिया के अनुसार कार्य करने की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- विकसित ग्राम पंचायत योजना को लेकर को दिया गया प्रश...