Purnia News: वाहनों के कटे चालान, 10.76 लाख का जुर्माना
पूर्णिया, अक्टूबर 15 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। दुर्गा पूजा के दौरान बसों में यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए डीटीओ सोनी कुमारी के नेतृत्व में परिवहन विभाग की ओर से लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें विशेष रूप से ओवरलोडिंग, वाहन फिटनेस, परमिट, प्रतिबंधित प्रेशर हॉर्न, निर्धारित दर से अधिक किराया वसूली तथा दोपहिया वाहनों में हेलमेट एवं चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट के उपयोग पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में 150 वाहनों से चालान काटे गए। जिससे 10.76 लाख रुपये का जुर्माना किया गया। डीटीओ ने वाहन चालकों एवं संचालकों से यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित क्षमता के अनुरूप ही यात्रियों को बैठाने तथा निर्धारित किराया वसूलने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Saharsa News: 660 वाहनों पर 47 लाख का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.