पूर्णिया, जुलाई 3 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर निगम के वार्ड 37 की पार्षद सुनीता मांझी का असामयिक निधन बुधवार को दिल्ली में इलाज के दौरान हो गया था। गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर नगर निगम परिसर लाया गया, जहाँ जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने अंतिम दर्शन कर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और उनके शोक में नगर निगम कार्यालय पूरे दिन बंद रखा गया। श्रद्धांजलि सभा में महापौर विभा कुमारी ने कहा कि वार्ड पार्षद सुनीता मांझी का निधन केवल उनके परिवार की नहीं, बल्कि पूरे नगर निगम परिवार एवं पूर्णिया शहर की अपूरणीय क्षति है। यह भी पढ़ें- Purnia News: वार्ड 37 की पार्षद का दिल्ली में इलाज के दौरान निधन उन्होंने कहा कि सुनीता मांझी ने वार्ड पार्षद के रूप म...