Purnia News: वायरल वीडियो में कट्टे से फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार
पूर्णिया, जुलाई 28 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। सोशल मीडिया पर कट्टे से फायरिंग करते वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। यह वीडियो 26 जुलाई को तेजी से वायरल हुआ था जिसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई शुरू की गई। एसडीपीओ सदर-2 डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी दल ने वायरल वीडियो की जांच कर फायरिंग करने वाले युवक की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान केनगर थाना क्षेत्र के बेला रिकाबगंज पंचायत के वार्ड संख्या एक निवासी सनीराम यादव के 23 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार यादव के रूप में हुई है। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके विरुद्ध मरंगा थाना कांड संख्या 124/24 तथा केनगर थाना कांड ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.