Purnia News: वायरल ऑडियो-वीडियो से खुला डीलर बहाली में कथित फर्जीवाड़े का मामला
पूर्णिया, अक्टूबर 4 -- Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र। पीडीएस डीलरों की नई नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान बनमनखी अनुमंडल कार्यालय में कथित घूसखोरी और फर्जीवाड़े का मामला सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो-वीडियो के बाद सामने आया। वायरल सामग्री में अनुमंडल कार्यालय के प्रधान लिपिक अभिषेक कुमार राय, नाजिर कन्हैया झा और कार्यालय में कार्यरत निजी कर्मी दिलीप कुमार की भूमिका को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामले की जांच के बाद प्रधान लिपिक और नाजिर समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई है। वायरल ऑडियो में अनुमंडल कार्यालय के नाजिर और प्रधान लिपिक द्वारा कथित रूप से आवेदकों से अवैध राशि की मांग किए जाने की बात सामने आई। वहीं वायरल वीडियो में कार्यालय के निजी कर्मी दिलीप कुमार की कथित रूप से कुछ ऐसे लोगों से बातचीत सामने आई, जिन पर अभ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.