Purnia News: वर्षों से जमा कचरे को लोगों ने अपने खर्च पर हटवाया
पूर्णिया, जुलाई 16 -- Purnia News: गढ़बनैली, एक संवाददाता। कसबा नगर परिषद क्षेत्र के रानी सती चौक और कॉलेज चौक के बीच कपिल लकड़ी मिल के समीप वर्षों से जमा कचरे और मिट्टी के अंबार को आखिरकार स्थानीय लोगों ने अपने निजी खर्च पर जेसीबी लगाकर हटवाया। कचरा हटने के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली, वहीं नगर परिषद की सफाई व्यवस्था पर सवाल भी खड़े किए। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क किनारे लंबे समय से कचरा और मिट्टी जमा होते-होते बड़ा ढेर बन गया था। इससे आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही थी और राहगीरों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती थी। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या को लेकर कई बार नगर परिषद के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई के बजाय केवल आश्वासन ही मिला। प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.