पूर्णिया, सितम्बर 1 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मध्य विद्यालय चपहरी रुपौली के विशिष्ट शिक्षक मो ताजुद्दीन को वर्ग कक्ष में सोते हुए पाये जाने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी रविन्द्र कुमार प्रकाश द्वारा निलंबित कर दिया गया है और विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रूपौली द्वारा विद्यालय के स्थलीय जॉचोपरान्त प्राप्त प्रतिवेदन तथा स्थानीय ग्रामीणों द्वारा प्राप्त शिकायत के आलोक में विशिष्ट शिक्षक मध्य विद्यालय चपहरी रूपौली मो ताजुद्दीन को विद्यालय में पठन-पाठन नहीं कर वर्ग कक्ष में सोते हुए पाये जाने के कारण जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना पूर्णिया द्वारा निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई के अधीन किया गया। इस संदर्भ में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कार्यालय आदेश जारी कर दिया है। इसके अलावा जिला शिक्षा पदाधि...