Purnia News: लोक आस्था का पर्व जितिया विधि-विधान के साथ संपन्न
पूर्णिया, अक्टूबर 4 -- Purnia News: बैसा-अमौर, एक संवाददाता। बैसा और अमौर प्रखंड क्षेत्र में मिथिलांचल में प्रचलित लोक आस्था का पर्व जितिया रविवार को विधि-विधान और श्रद्धा के साथ संपन्न हो गया। व्रतियों ने 24 घंटे तक बिना अन्न-जल ग्रहण किए निर्जला उपवास रखा। रविवार की सुबह निर्धारित विधि के अनुसार पूजा-अर्चना के बाद व्रतियों ने पारण कर उपवास समाप्त किया। पुरोहित यमुना झा ने बताया कि तीन दिवसीय जितिया पर्व की शुरुआत शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ हुई थी। इस पर्व में माताएं अपनी संतान की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और सौभाग्य की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। व्रती पूजा देवी ने बताया कि जितिया पर्व भी छठ की तरह तीन दिनों तक मनाया जाता है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: जिउतिया पर्व सम्पन्न, महिलाओं ने किया पारण पहले दिन नहाय-खाय, दूसरे दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.