पूर्णिया, अक्टूबर 27 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार सरकार के भूमि एवं राजस्व विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने मंगलवार को पूर्णिया के वनभाग स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं, राजनीतिक दुष्प्रचार और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की आवश्यकता पर अपनी बात रखी। मंत्री डॉ. जायसवाल ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया जनमत निर्माण का एक प्रभावशाली माध्यम बन चुका है। ऐसे में सूचनाओं की सत्यता की जांच किए बिना उन्हें साझा करना समाज में भ्रम और अनावश्यक तनाव पैदा कर सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी खबर, वीडियो या राजनीतिक दावे पर विश्वास करने से पहले उसकी प्रामाणिकता की जांच करें। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार: लोकतंत्र बचाओ अभियान ...