Purnia News: लॉटरी से अमरेंद्र यादव बने व्यापार मंडल के अध्यक्ष
पूर्णिया, सितम्बर 30 -- Purnia News: बड़हरा कोठी, एक संवाददाता। बड़हरा कोठी प्रखंड में व्यापार मंडल का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव में तीन प्रत्याशी मैदान में थे। औराही पंचायत के पैक्स अध्यक्ष विवेक कुमार उर्फ ललटू यादव को छह मत मिले जबकि भतसारा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष मणिकांत यादव और अर्बना चकला पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार यादव को आठ-आठ मत प्राप्त हुए। दोनों प्रत्याशियों के बीच मतों की बराबरी होने के बाद निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अश्वनी कुमार ने विमर्श के बाद लॉटरी के माध्यम से परिणाम तय करने का निर्णय लिया। इसके बाद एक नाबालिग बच्चे से लॉटरी निकलवाई गई जिसमें अर्बना चकला पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार यादव का नाम निकला। यह भी पढ़ें- Sasaram News: व्यापार मंडल अध्यक्ष बने रामअवध चौधर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.