पूर्णिया, अक्टूबर 8 -- Purnia News: जानकीनगर, एक संवाददाता। लादूगढ़ पंचायत के सोनापुर गांव के वार्ड नंबर छह में लूज मोशन और पेट दर्द की शिकायत से करीब एक दर्जन लोगों के बीमार होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर मरीजों की जांच की। अनुमंडलीय अस्पताल बनमनखी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने शिविर लगाकर बीमार लोगों की स्वास्थ्य जांच की और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से लोगों के बीमार होने की सूचना प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दी गई थी। सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और मरीजों की जांच कर उनका उपचार किया। सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया ने बताया कि सोनापुर गांव में करीब एक दर्जन लोगों के पेट दर्द और बुखार से पीड़ित होने की सूचना म...