Purnia News: लगातार हो रही चोरी, भूख हड़ताल पर बैठे प्रखंड प्रमुख
पूर्णिया, नवम्बर 24 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। मंगलवार को जलालगढ़ थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के विरोध में प्रखंड प्रमुख निखिल किशोर उर्फ भिखारी यादव एकदिवसीय भूख हड़ताल पर बैठ गए। प्रखंड प्रमुख निखिल किशोर उर्फ भिखारी यादव ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जलालगढ़ थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस अब तक इन मामलों का उद्भेदन करने में सफल नहीं हो पाई है। 14 नवंबर को खरना की रात जलालगढ़ पीसीएल कैंपस स्थित वार्ड संख्या 8 में तीन घरों में चोरी हुई थी। इस मामले का उद्भेदन पुलिस नहीं कर पाई है। इसी बीच 23 नवंबर की रात जलालगढ़ सार्वजनिक काली मंदिर जालेश्वर धाम से सोने-चांदी के आभूषण, मुकुट आदि की चोरी हो गई। इधर, थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मंदिर की चोरी की कोई लिखित सूचना प्राप्त न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.