पूर्णिया, अगस्त 17 -- Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी राजकीय रेल थाना की पुलिस ने शुक्रवार को रेलवे गोदाम के समीप से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। जीआरपी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि वार्ड नंबर 4 गोदाम के समीप से एक अज्ञात व्यक्ति का शव अर्द्धनग्न अवस्था में बरामद किया गया है। शव देखने से प्रथम दृश्या किसी भिक्षु का प्रतीत होता है। शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। शव का पहचान नहीं होने पर 72 घंटे बाद सरकारी नियमानुकूल आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: ट्रेन की चपेट में आए अधेड़ की नहीं हुई शिनाख्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...