Purnia News: रेडक्रास सोसायटी के कायाकल्प के लिए डीएम को किया सम्मानित
पूर्णिया, नवम्बर 7 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। रेडक्रॉस सोसायटी के कायाकल्प करने को लेकर सेवानिवृत्त एलडीएम के एन ठाकुर ने जिलाधिकारी अंशुल कुमार से मिलकर उनका आभार जताया है। उन्होंने कहा कि रेडक्रास सोसायटी में ब्लड कंपोनेट सेपरेटेर की सुविधा से मरीजों को लाभ मिल रहा है। इसके अलावा रेडक्रास में कई अन्य कार्य हुए हैं। पूर्णिया पर विशेष ध्यान देने और जिले में सभी क्षेत्रों में विकास के लिए जिलाधिकारी अंशुल कुमार से मुलाकात कर उनका सम्मान किया। रेड क्रॉस पूर्णिया का शिलान्यास 1986 में तत्कालीन जिलाधिकारी राम सेवक शर्मा के द्वारा किया गया था। उद्धाटन 1988 में तत्कालीन राज्यपाल ए आर किदवई के हाथों हुआ था। इसमें केएन ठाकुर की अहम भूमिका थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.