पूर्णिया, सितम्बर 16 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। परीक्षा केंद्रों से रील्स वायरल होने पर पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के निर्देशानुसार कुलसचिव प्रो अखिलेश कुमार ने दो परीक्षा केंद्रों के केन्द्राधीक्षकों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया है। गोरेलाल मेहता महाविद्यालय बनमनखी पूर्णिया और एमजेएम महाविद्यालय कटिहार के केंद्राधीक्षकों से स्पष्टीकरण मांगे गये हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने गोरेलाल मेहता महाविद्यालय बनमनखी पूर्णिया और एमजेएम महिला कटिहार का रील्स सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने के बाद गंभीरतापूर्वक मामले का संज्ञान लिया है। इससे पूर्व भी कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्र से दोनों केन्द्राधीक्षक अनुपस्थित पाये गये थे। इस मामले में भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने दोन...