पूर्णिया, अगस्त 3 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। रविवार को सुबह से आसमान में बादलों का डेरा रहने से मौसम सुहावना बना रहा। हालांकि बीच-बीच में धूप निकलने से उमस बढ़ गई और लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। दोपहर के आसपास हुई हल्की रिमझिम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया जिससे लोगों को उमस और गर्मी से काफी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को जिले में 3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही और बीच-बीच में धूप निकलने से उमस बढ़ती रही। वहीं लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच बिजली की आंख-मिचौली ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। यह भी पढ़ें- दोपहर तक तेज धूप, फिर आसमान में घने बादल रविवार को जिले का न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तापमान सामान्य रहने के बा...