Purnia News: राहत : विशेष शिविर में 73 आवेदन, मीटर से संबंधित 21 आवेदन
पूर्णिया, अगस्त 18 -- Purnia News: पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया जिला अंतर्गत विद्युत कार्यपालक अभियंता कार्यालय और अधीनस्थ अवर प्रमंडल कार्यालयों में कुल 73 आवेदन प्राप्त हुए । जिसमें मीटर से संबंधित कुल 21, विद्युत विपत्र से सम्बन्धित कुल 35 तथा नाम बदलने एवं अन्य शिकायत से संबंधित कुल 17 आवेदन दर्ज किए गए। कुल प्राप्त आवेदनों में से 20 आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया गया तथा अन्य 35 को संबंधित कनीय अभियंता के कार्यालय को अग्रतर करवाई हेतु हस्तगत कराया गया है। शेष आवेदन को भी निर्धारित समय सीमा में निष्पादित कर दिया जाएगा। विशेष शिविर में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना के तहत भी सोलर अधिष्ठापन के लिए नौ नए आवेदन प्राप्त हुए जिसमें वेंडर चयन और बैंक लोन स्वीकृति हेतु आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.