पूर्णिया, नवम्बर 4 -- Purnia News: पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। आगामी 12 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाली इस वर्ष की चौथी एवं अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने तेज कर दी है। लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को बैंक अधिकारियों एवं भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के अधिकारी के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अवर न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुनील कुमार ने की। यह राष्ट्रीय लोक अदालत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के कार्यक्रम एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार आयोजित की जा रही है। लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय पूर्णिया के साथ-साथ अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय बनमनखी, धमदाहा एवं बायसी में भी किया...