पूर्णिया, अक्टूबर 16 -- Purnia News: कसबा, एक संवाददाता। विजया दशमी पर कसबा के ऐतिहासिक महावीर चौक स्थित रावण वध स्थल और कोसी नदी किनारे प्रतिमा विसर्जन स्थल का बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण में प्रशिक्षु आईएएस सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी विग्नेश टीए, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. गौरव कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी मधु कुमारी, कसबा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। मौके पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि गोपाल यादव, पार्षद सह सार्वजनिक दुर्गा मंदिर समिति के उपाध्यक्ष गौरव कुमार, भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रांतीय क्षेत्रीय प्रभारी सह अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के पूर्णिया जिला अध्यक्ष बमबम स...