Purnia News: रामनगर काली मंदिर में काली पूजा की तैयारी शुरू, दो दिवसीय भक्ति जागरण होगा आयोजित
पूर्णिया, अक्टूबर 25 -- Purnia News: जानकीनगर, एक संवाददाता। नगर पंचायत जानकीनगर के रामनगर स्थित मां काली मंदिर में आगामी 9 और 10 नवंबर को होने वाली काली पूजा की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसको लेकर पूजा समिति और स्थानीय लोगों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से पूजा को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में तय किया गया कि दीपावली के अगले दिन से दो दिवसीय भक्ति जागरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की जाएगी। साथ ही मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने पर भी जोर दिया गया, ताकि किसी को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: काली पूजा की तैयारी को लेकर बैठक तीन दिवसीय मेले पर चर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.