पूर्णिया, अगस्त 6 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की व्यवस्था को अस्त-व्यस्त कर दिया। इस मानसून की सबसे तेज बारिश के दौरान मेघगर्जन, बिजली चमकने और वज्रपात की तेज आवाज से लोग रातभर सहमे रहे। बुधवार सुबह तक 78 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जिससे शहर के कई गली-मोहल्लों में जलजमाव हो गया और कई जगह सड़कें तालाब जैसी नजर आने लगीं। मंगलवार देर रात अचानक शुरू हुई तेज बारिश के साथ लगातार मेघगर्जन और बिजली कड़कने से लोगों की नींद उड़ गई। कई परिवारों ने पूरी रात जागकर बिताई। तेज आवाज और बिजली चमकने से बच्चे डर गए जिन्हें परिजन देर रात तक संभालते रहे।

....गली-मोहल्लों में जलजमाव: बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से सड़कों और गलियों में...