पूर्णिया, अक्टूबर 31 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। राजस्व कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के बीच शनिवार को पूर्णिया पूर्व प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। हड़ताल के कारण इस बार जनता दरबार में फरियादियों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। हालांकि अधिकारियों ने पहुंचे फरियादियों की जमीन संबंधी समस्याओं की सुनवाई की। जनता दरबार में अंचलाधिकारी अंशु कुमार एवं राजस्व अधिकारी चंदन कुमार ने लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान जमीन से संबंधित दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं, कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। अधिकारियों को राजस्व कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण भूमि विवादों के निपटारे में परेशानी क...