Purnia News: राजकीय डिग्री कॉलेज जलालगढ़ में 17 छात्रों का स्पॉट एडमिशन
पूर्णिया, सितम्बर 9 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। राजकीय डिग्री कॉलेज जलालगढ़ में स्पॉट एडमिशन के तहत 6 और 7 सितंबर को कुल 17 छात्र-छात्राओं का नामांकन हुआ। इसमें अर्थशास्त्र में छह, समाजशास्त्र में आठ, अंग्रेजी में दो और राजनीति शास्त्र में एक छात्र-छात्रा का नामांकन हुआ है। इसके साथ ही कॉलेज में नामांकित छात्र-छात्राओं की कुल संख्या बढ़कर 175 हो गई है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. पटवारी यादव ने बताया कि कॉलेज में प्रत्येक विषय के शिक्षक भी आ चुके हैं। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से समय पर महाविद्यालय पहुंचकर कक्षा में शामिल होने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि कक्षा में उपस्थिति कम रहने पर आगे चलकर परीक्षा फॉर्म भरने में परेशानी हो सकती है। प्राचार्य ने बताया कि कई अभिभावकों ने जानकारी दी है कि उनके बच्चों का चयन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.