पूर्णिया, अगस्त 24 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। रक्तदान जागरुकता अभियान के तहत युवा जागृति मंच द्वारा रजनी चौक पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मंच संस्थापक पवन कुमार चौधरी उर्फ कार्तिक चौधरी ने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं होता है। इसलिए सभी स्वस्थ व्यक्तियों को रक्तदान करना चाहिए। आयोजन को सफल बनाने में रक्तदाताओं का बेहतरीन सहयोग रहा। कार्तिक चौधरी ने सभी रक्तदाता बंधुओं का इस मानव सेवा कार्य मे सहयोग के लिये आभार प्रकट किया । आयोजन का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर मंच संस्थापक कार्तिक चौधरी , समाजसेवी दीपक अग्रवाल, विश्वजीत देव एवं प्रबुद्ध रक्तवीरों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। यह भी पढ़ें- 26 रक्तवीरों ने किया रक्तदान कार्यक्रम को सफल बनाने मे आलोक लोहिया ,सुमन सिंह , मुकेश कुमार , प्रीतम प्रियदर्शी, कृष्ण दे...