Purnia News: रंगोली सजने से पहले रंगों से सजा बाजार, महिलाओं में खरीदारी की होड़
पूर्णिया, नवम्बर 6 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही रंगोली के रंगों से बाजार सजने लगा है। घर-आंगन में रंगोली बनाने की तैयारी को लेकर बाजार में महिलाओं और युवतियों की भीड़ उमड़ रही है। रंग-बिरंगे गुलाल, आकर्षक रंगों और विभिन्न डिजाइन के रंगोली फ्रेम की दुकानों पर खूब बिक्री हो रही है। रंगोली सजाने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बाजार में इन दिनों रंग-बिरंगे गुलाल की कीमत करीब 200 रुपये प्रति किलो है। वहीं, रंगोली बनाने के लिए विभिन्न डिजाइन के फ्रेम 150 से 250 रुपये प्रति पीस की दर से बिक रहे हैं। फूल, दीपक, मोर, स्वास्तिक और आकर्षक ज्यामितीय आकृतियों वाले फ्रेम लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। फ्रेम की मदद से कम समय में सुंदर और आकर्षक रंगोली बनाई जा सकती है। यही वजह है कि महिलाएं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.