पूर्णिया, नवम्बर 7 -- Purnia News: मीरगंज, एक संवाददाता। दीपावली के उत्सवी माहौल के बीच मीरगंज स्थित दृष्टि पब्लिक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी कल्पनाशीलता को रंगों के माध्यम से खूबसूरती से उकेरा। किसी ने फूलों से तो किसी ने आकर्षक रंगों और मनमोहक आकृतियों से रंगोली सजाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। बच्चों की रचनात्मकता से विद्यालय परिसर उत्सवी छटा में रंग गया। प्रतियोगिता में बच्चों की बनाई रंगोलियों ने शिक्षकों और उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन की ओर से मेडल और शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: भारतीय संस्कृति को करीब से समझने का अवसर प्रदान करती है रंगोली स...