पूर्णिया, अगस्त 27 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय कार्यालय विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित तथा मां श्यामा एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा आयोजित गांधी शिल्प बाजार का रंगभूमि मैदान में उप विकास आयुक्त अंजनि कुमार ने विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के पश्चात् अतिथियों ने बाजार में लगाए गए विभिन्न हस्तशिल्प स्टॉलों का भ्रमण किया तथा कारीगरों द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित उत्पादों को देखा। उन्होंने हस्तशिल्पियों से सीधे संवाद कर उनके उत्पाद, निर्माण प्रक्रिया एवं उनके सामने आने वाली चुनौतियों की जानकारी भी ली। गांधी शिल्प बाजार का आयोजन 25 से 31 अगस्त तक सात दिनों के लिए किया जा रहा है। इस अवसर पर हस्तशिल्प विभाग, हस्तशिल्प कारीगरों, जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्...