पूर्णिया, नवम्बर 24 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर निगम सभागार में मंगलवार को महापौर विभा कुमारी की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व की बोर्ड एवं सशक्त स्थायी समिति की बैठकों में लिए गए निर्णयों के अनुपालन की समीक्षा की गई। साथ ही शहर के विकास, सौंदर्यीकरण, साफ-सफाई एवं नागरिक सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में महापौर विभा कुमारी ने कहा कि शहर के विकास से जुड़ी स्वीकृत योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सभी योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा कराने के साथ ही उनकी नियमित निगरानी भी सुनिश्चित की जाए। महापौर ने शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने, सौंदर्यीकरण के कार्यों में तेजी लाने तथ...