पूर्णिया, अक्टूबर 2 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। नगर पंचायत धमदाहा द्वारा संचालित योजनाओं में हुई कथित वित्तीय अनियमितता एवं तथाकथित भ्रष्टाचार के खिलाफ नगर पंचायत वार्ड नंबर 17 निवासी कुंदन रंजन उर्फ चुन्ना ठाकुर गांधी जयंती के अवसर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। इंजीनियर कुंदन रंजन उर्फ चुन्ना ठाकुर द्वारा आयोजित इस भूख हड़ताल में उनके साथ नगर पंचायत धमदाहा की वार्ड नंबर 17 की पार्षद अनुपम देवी ने भी मंच से घोषणा करते हुए अनिश्चित भूख हड़ताल पर बैठ गई हैं। धमदाहा दक्षिण टोल स्थित काली मंदिर प्रांगण में आयोजित भूख के हड़ताल इस कार्यक्रम के पहले दिन चुन्ना ठाकुर के समर्थन में धमदाहा मध्य पंचायत के पूर्व मुखिया शरद चंद झा उर्फ टुनटुन झा, श्यामल झा, सेवानिवृत्ति अवर निरीक्षक योगेंद्र मंडल, कुमोद ठाकुर, दीना झा, अधिवक्ता...