Purnia News: यूरोकिड्स प्री-स्कूल में कृष्ण राधा बन झूमे नन्हे बच्चे
पूर्णिया, सितम्बर 3 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। यूरोकिड्स प्री-स्कूल पॉलीटेक्निक चौक पूर्णिया में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राएं भगवान श्रीकृष्ण और राधा की आकर्षक वेशभूषा में विद्यालय पहुंचे जिससे पूरा परिसर भक्तिमय माहौल से भर गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने दही-हांडी खेल में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा राधा-कृष्ण की मनमोहक भूमिका निभाकर सभी का मन मोह लिया। इसके साथ ही बच्चों ने राधा-कृष्ण थीम पर रंगारंग नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को श्रीकृष्ण के जीवन, प्रेम, मित्रता और सदाचार का महत्व सरल तरीके से समझाया। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: जन्माष्टमी पर स्कूलों में गूंजा कृष्ण भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.