Purnia News: यूडीआईडी कार्ड के लिए 121 दिव्यांगजनों ने कराया चिकित्सकीय परीक्षण
पूर्णिया, सितम्बर 26 -- Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को बनमनखी अनुमंडलीय अस्पताल में दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड निर्माण को लेकर विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने दिव्यांगजनों का चिकित्सकीय परीक्षण कर दिव्यांगता संबंधी प्रतिवेदन तैयार किया। अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि शिविर में कुल 121 दिव्यांगजनों के आवेदन प्राप्त हुए। जांच के बाद 90 आवेदनों को स्वीकृत किया गया, जबकि 31 आवेदनों को आवश्यक प्रक्रिया के लिए रेफर किया गया। प्राप्त आवेदनों को नियमानुसार विभागीय पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। पूर्व में ऑफलाइन जारी दिव्यांगता प्रमाण-पत्रों का भी शिविर में चिकित्सकों द्वारा भौतिक सत्यापन किया गया। यह भी पढ़ें- J...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.