पूर्णिया, सितम्बर 25 -- Purnia News: रूपौली, एक संवादाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित फैसिलिटी भवन में गुरुवार को दिव्यांगजनों का यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड बनाने के लिए एक दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे दिव्यांगजनों ने आवश्यक कागजात के साथ यूडीआईडी कार्ड के लिए आवेदन जमा किया। मौजूद चिकित्सकों ने दिव्यांगजनों की जांच भी की। शिविर में कुल 140 दिव्यांगजनों के आवेदन प्राप्त हुए। इनमें 122 नए दिव्यांगजन और 18 पुराने दिव्यांगजन शामिल थे। शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया को लेकर भी आवश्यक जानकारी दी गई। शिविर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नीरज कुमार, डॉ. अमरेश कुमार, डॉ. मदन मोहन दास, श्रीराम भाई, प्रीति कुमारी, डाटा ऑपरेटर चिक्कू कुमार सहि...