पूर्णिया, नवम्बर 9 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक फोर्थ सेमेस्टर सत्र 2024-28 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद छात्र-छात्राओं में भारी निराशा और गहरा आक्रोश व्याप्त है क्योंकि परीक्षा परिणाम में काफी संख्या में छात्र-छात्राओं को प्रोमोटेड कर दिया गया है। यही कारण है कि परीक्षा परिणाम देखते ही छात्र-छात्राओं ने मूल्यांकन पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद जैसे ही विश्वविद्यालय ने आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम अपलोड किया, वैसे ही छात्रों की शिकायतें सोशल मीडिया से लेकर कॉलेजों तक गूंजने लगीं। छात्रों का आरोप है कि कॉपियों का मूल्यांकन सही तरीके से नहीं किया गया है। बड़ी संख्या में ऐसे होनहार छात्र भी प्रोमोटेड श्रेणी में डाल दिए...