पूर्णिया, सितम्बर 17 -- Purnia News: बायसी, एक संवाददाता। अनुमंडल राजकीय डिग्री कॉलेज बायसी में पूर्णिया विश्वविद्यालय के स्नातक (यूजी) चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संचालित हो रही है। परीक्षा का निरीक्षण केंद्राधीक्षक सह प्रधानाचार्य डॉ. सुधांशु शेखर झा एवं परीक्षा नियंत्रण प्रभारी डॉ. गोपाल कुमार ने किया। परीक्षा नियंत्रण प्रभारी डॉ. गोपाल कुमार ने बताया कि केंद्राधीक्षक सह प्रधानाचार्य के नेतृत्व में परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में कराई जा रही है। बायसी डिग्री कॉलेज में मारवाड़ी कॉलेज किशनगंज के परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के दौरान केंद्र पर आवश्यक व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। परीक्षार्थियों ने कॉलेज में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की सराहना की। हा...