पूर्णिया, अक्टूबर 31 -- Purnia News: पूर्णिया, वरीय संवाददाता। कला एवं संस्कृति विभाग बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन पूर्णिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव-2026 का आर्ट गैलरी में विधिवत समापन हुआ। उत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं में प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें नुक्कड़ नाटक सहित अन्य विधाओं के प्रतिभागियों ने अपनी कला एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। जिला स्तरीय युवा उत्सव की सभी विधाओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी व दल जहानाबाद में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय युवा उत्सव में पूर्णिया जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे जिले की युवा प्रतिभाओं को राज्य स्तर पर अपनी कला एवं सांस्कृतिक क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होगा। समापन समारोह को संबोधित करत...