पूर्णिया, अक्टूबर 16 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। चम्पानगर थाना में तैनात मो. मुशरफ को प्रोन्नति देकर पुलिस अवर निरीक्षक (पुअनि) बनाया गया है। इस अवसर पर सदर-2 एसडीपीओ डॉ. गौरव कुमार और चम्पानगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार दास ने उनके कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें नई रैंक प्रदान की। प्रोन्नति मिलने पर थाना परिसर में पुलिसकर्मियों के बीच खुशी का माहौल रहा। अधिकारियों ने मो. मुशरफ को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...