पूर्णिया, नवम्बर 26 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। गिरजा चौक स्थित अमोद मंडल के निजी कार्यालय परिसर में भारत मुक्ति मोर्चा एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बैनर तले संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र पासवान ने की। इस कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया। डॉ शशिकांत सुशील ने कहा कि भारतीय संविधान हमें एकता,देश की अखंडता, भाईचारा, समानता, स्वतंत्रता और न्याय देने की बात कहता है। हमें अपने संविधान को अपनाया जाना चाहिए। भारतीय संविधान दुनिया के सभी देशों के संविधान से श्रेष्ठ है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष भारत मुक्ति मोर्चा सह प्रदेश सचिव राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा बिहार उमेश प्रसाद यादव, जिला प्रभारी भारत मुक्ति मोर्चा हरिलाल पासवान,डॉ. जय-जय राम यादव, ई. सुमित कमल, बम भोला साहनी म...