पूर्णिया, अक्टूबर 14 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। केनगर थाना पुलिस ने मोबाइल झपटमारी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। वहीं, चोरी और झपटमारी के मोबाइल की खरीद-बिक्री करने वाले एक दुकानदार को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से झपटमारी के दो मोबाइल के अलावा आठ अन्य मोबाइल बरामद किए हैं। घटना में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की पल्सर बाइक भी जब्त की गई है। केनगर थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में एसडीपीओ सदर-2 डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि केनगर थाना क्षेत्र के झील टोला फुटबॉल मैदान के समीप बाइक सवार बदमाशों ने दो लोगों से मोबाइल झपट लिया था और फरार हो गए थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अंतर प्रांतीय चोर गिरोह के तीन सदस्य धराए इस संबंध में केनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पूर्णिया...