पूर्णिया, अक्टूबर 2 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड के भरगामा निवासी 26 वर्षीय राजू विश्वास के लापता होने से परेशान परिवार को तीन दिन बाद उस समय बड़ी राहत मिली, जब वह किशनगंज में सकुशल बरामद हो गया। राजू संतोषी मां मेला मंदिर से अचानक लापता हो गया था। इसके बाद परिजन उसकी तलाश में लगातार जुटे हुए थे। बताया गया कि राजू जलालगढ़ से पैदल चलकर किशनगंज पहुंच गया था। लगातार तीन दिनों तक पैदल चलने के कारण वह काफी थक चुका था और भूख-प्यास से बेहाल था। किशनगंज के एक होटल में जलालगढ़ के ग्रामीण क्षेत्र का रहने वाला एक व्यक्ति खाना खाने पहुंचा। इसी दौरान उसकी नजर राजू पर पड़ी और उसने उसे पहचान लिया। इसके बाद व्यक्ति ने राजू के परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही राजू के पिता शिवानंद विश्वास परिवार के अन्य सदस्यों के साथ किशनग...