पूर्णिया, नवम्बर 30 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जीएमसीएच के चतुर्थ बैच 2026-27 का रविवार से सत्र आरंभ हो गया है। सामान्य परिवारों के परिश्रमी छात्रों ने मेडिकल साइंस में पहला कदम रखा है। जीएमसीएच के परीक्षा हॉल में आयोजित व्हाईट एप्रन समारोह का उदघाटन प्राचार्य हरिशंकर मिश्र, एचओडी डॉ. एके झा, पैथोलॉजी एचओडी डॉ. सुजीत कुमार मंडल, बच्चा विभाग एचओडी डॉ. प्रेम प्रकाश, बायोकेमेस्ट्रीय एचओडी डॉ. राकेश रंजन, मेडिकल कॉलेज उपाधीक्षक डॉ. भरत कुमार, डॉ. सुधांशु कुमार समेत अन्य ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर मंचासिन अतिथियों के हाथों मेडिकल कॉलेज में सत्र 2026-27 के एमबीबीएस नामांकित 100 छात्र छात्राओं को वाईट एप्रन, बैच आदि प्रदान किया गया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. हरिशंकर मिश्रा ने नए छात्रों का अभिनन्दन करते हुए कहा कि ...