पूर्णिया, अक्टूबर 24 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। बियाडा पावर सब स्टेशन (पीएसएस) में 33 केवी लाइन के मेंटेनेंस कार्य को लेकर रविवार 25 अक्टूबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान बियाडा पीएसएस से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। जानकारी देते हुए जेई अंनत कुमार ने बताया कि बिजली आपूर्ति बाधित रहने से एचपीसीएल फीडर, एलआईसी फीडर, इंडस्ट्रियल फीडर, हरदा फीडर, गोवासी फीडर एवं मरंगा फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी। इसके अलावा हरदा बाजार, हरदा बस्ती, विक्रमपट्टी, कवैया, शोभागंज, पीरगंज, ठाढ़ा, फरयानी, सतकोदरिया, गंगेली, चपय, नर्सरी सहित आसपास के अन्य क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। यह भी पढ़ें- Araria News: नरपतगंज में तीन घंटे ठप रहेगी बिजल...