पूर्णिया, अक्टूबर 26 -- Purnia News: मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार देर रात समकालीन अभियान के तहत छापेमारी कर सभी को गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार रूपसपुर चंदवा निवासी मनोज सोरेन को 10 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं विदेशी शराब बरामदगी के एक पुराने मामले में फरार धमदाहा निवासी मिथुन कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। वह मीरगंज थाना कांड संख्या 113/26 का आरोपी है। बताया जाता है कि सात सितंबर को नवटोलिया घरारी के पास वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक टेंपो को रुकने का इशारा किया था। पुलिस को देखकर चालक टेंपो सड़क किनारे छोड़कर खे...