पूर्णिया, अक्टूबर 24 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मिलावट का जाल आमजन के स्वास्थ्य के लिए जंजाल बन गया है। मिलावटी खाद्य सामग्रियों के कारण कई बार लोगों की जान तक चली जाती है। नकली मावा, सिंथेटिक दूध, फल-सब्जी सब कुछ मिलावटी। मुनाफाखोरी के कारण आपकी थाली में परोसा जा रहा भोजन तक अब शुद्ध नहीं रह गया है। मशाला से लेकर मिठाई तक सबमें मिलावट। त्योहार के मौसम में मिलावट और तेज हो जाती है। खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी मौजूदा समय में समाज के लिए ज्वलंत मुद्दा है। सेहत बनाने वाले खोआ, दूध, मिठाई, पनीर, यहां तक कि फल और हरी सब्जी में मिलावट की घुसपैठ ने लोगों की चिन्ता बढ़ाई है। मौजूदा समय में लोगों में खाएं तो क्या खाएं वाली स्थिति बनी हुई है। आपके लोकप्रिय अखबार हिन्दुस्तान के संवाद कार्यक्रम में आम नागरिकों ने खाद्य पदार्थो...