Purnia News: मिनी बाबा धाम के नाम से मशहूर धीमेश्वर धाम के विकास का इंतजार
पूर्णिया, जुलाई 28 -- Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र। मिनी बाबा धाम के नाम से प्रसिद्ध बनमनखी का ऐतिहासिक धीमेश्वर धाम मंदिर आज भी समुचित विकास की बाट जोह रहा है। सैकड़ों वर्ष पुराना यह शिव मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, लेकिन मंदिर के विकास और इसे धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने के लिए आज तक सरकार का खजाना नहीं खुल सका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी स्तर पर हर साल केवल राजकीय श्रावणी महोत्सव आयोजित कर औपचारिकता पूरी कर दी जाती है, जबकि मंदिर के स्थायी विकास की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई। सावन माह में यहां कांवड़ियों और शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। बिहार के विभिन्न जिलों के अलावा पड़ोसी देश नेपाल से भी श्रद्धालु बाबा के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। महाशिवरात्रि और श्रावण के सोमवारी पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.