पूर्णिया, सितम्बर 3 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम के निर्देश पर शहर की तीन मिठाई दुकानों पर फूड सेफ्टी विभाग के साथ सदर एसडीएम टी विग्नेश ने छापा मारा। इन तीनों दुकानों से सात तरह के सैंपल इकट्ठे किए गए। फूड सेफ्टी के प्रमंडलीय अभिहीत पदाधिकारी मो इकबाल ने बताया कि टीम ने शहर के सीमांचल स्वीट्स, गोकुल स्वीट्स एवं अम्बेदकर मार्केट के समीप धनंजय कुमार की मिठाई दुकान से सैंपल लिया। इनमें पनीर के दो, घी, रसगुल्ला के दो, काजूकतली एवं पेड़ा के सैंपल लिए गए हैं। सैंपल को टेस्ट लैब भेजा जाएगा। कहीं से कोई गड़बडी सामने आई तो संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Ghumla News: त्योंहारी सीजन को लेकर खाद्य सुरक्षा की टीम एक्टिव मोड में सदर, एसडीएम ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर दुकानों से स...