Purnia News: मालोपाड़ा डुमरिया में कटाव से दहशत, ग्रामीणों ने की निरोधक कार्य की मांग
पूर्णिया, जुलाई 4 -- Purnia News: बैसा-अमौर, एक संवाददाता। बैसा प्रखंड एक बार फिर नदी कटाव की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। चारों ओर नदियों से घिरे इस क्षेत्र के लोग हर वर्ष बाढ़ और कटाव की दोहरी मार झेलते हैं। कई गांव पहले ही नदी में समा चुके हैं और अब कनकई नदी के किनारे बसे मालोपाड़ा डुमरिया गांव का अस्तित्व भी खतरे में पड़ गया है। ग्रामीणों के अनुसार कनकई नदी की धारा बदल जाने के कारण डुमरिया गांव के समीप पिछले एक सप्ताह से भीषण कटाव जारी है। हालात यह हैं कि मात्र तीन दिनों में सौ फीट से अधिक भूमि नदी में विलीन हो चुकी है। तेजी से हो रहे कटाव को देखकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रशासन और सरकार का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया तथा तत्काल कटाव निरोधक कार्य शुरू कराने की मांग की। स्थानीय ग्रामीण नंदकिशोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.