पूर्णिया, सितम्बर 7 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। चम्पानगर थाना पुलिस ने शनिवार देर रात विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर अलग-अलग मामलों में एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में दो नामजद आरोपी और तीन वारंटी शामिल हैं। पुलिस ने सभी को रविवार को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार दास ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में जगनी पंचायत के जगनी ए गांव निवासी कुमोद कुमार मेहता के 21 वर्षीय पुत्र विपिन कुमार एवं स्व. विपिन कुमार के 18 वर्षीय पुत्र रविशंकर कुमार शामिल हैं। दोनों को पूर्व में हुई मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया गया है। वहीं चनका पंचायत के संतनगर चनका गांव निवासी बीरबल मंडल के 40 वर्षीय पुत्र अजय मंडल, उनकी पत्नी सरिता देवी और स्व. रामजी पासवान के 50 वर्षीय पुत्र देवनारायण पासवान क...