पूर्णिया, अक्टूबर 29 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मरंगा के गोआसी में तीन दिन पूर्व मारपीट के दौरान बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी। मामले में एक आरोपी को मरंगा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुफस्सिल थानान्तर्गत मोतीनगर निवासी राजा कुमार यादव के रूप में हुई है। मरंगा थानाध्यक्ष कोशल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का अपने एक रिश्तेदार से विवाद हो गया था। जिसमें दोनों ओर से मारपीट हुई थी। इस दौरान गिरफ्तार आरोपी के एक साथी ने फायरिंग कर दी थी। हालांकि इसमें किसी कोई नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस फायरिंग करने वाले की तलाश कर रही है। यह भी पढ़ें- Samastipur News: मधुरापुर गोलीकांड का खुलासा, एक बदमाश गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...