पूर्णिया, सितम्बर 27 -- Purnia News: भवानीपुर, एक संवाददाता। अकबरपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम मायके से ससुराल जा रही एक महिला के साथ बदमाशों ने मारपीट कर सोने का लॉकेट और 15 हजार रुपये छीन लिए। घटना डुमरा गांव के समीप की बतायी जा रही है। मामले को लेकर लाठी पंचायत के वार्ड 11 निवासी रबीन मंडल की पत्नी नूतन देवी ने अकबरपुर थाना में एक नामजद सहित तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ आवेदन दिया है।पुलिस को दिए आवेदन में नूतन देवी ने बताया कि शनिवार की शाम वह अपने पुत्र के साथ बाइक से मायके अकबरपुर से ससुराल लाठी जा रही थी। डुमरा गांव के समीप पहुंचते ही एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसकी बाइक रोक दी और बाइक छीनने का प्रयास करने लगे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मायके से ससुराल जा रही महिला से मारपीट, सोने का लॉकेट व 15 हजार रुपये छीने इसका विरोध कर...